भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

घर है छोटा देश हमारा / रमेश तैलंग

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:39, 3 नवम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |संग्रह= }} {{KKCatBaalKavita}} <poem> घर है छोटा देश ह…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


घर है छोटा देश हमारा।

चाची तो गुजरात से आई,
और पंजाब की हैं भरजाई
ताई जी हैं राजस्थानी,
बोलें- ‘म्हारा...थारा.. !

सुबह ढोकले, पूरन-पूरी,
शाम बने रोटी तंदूरी,
उसके ऊपर हरी मिर्च की
चटनी का चटकारा।

मम्मी-पापा, ताया-ताई,
भाई जी उनकी भरजाई,
छोटे-से घर में हिलमिल कर
सारे करें गुज़ारा।

घर है छोटा देश हमारा।