भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

घाटी-2 / तुलसी रमण

Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:52, 15 जनवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तुलसी रमण |संग्रह=ढलान पर आदमी / तुलसी रमण }} <poem> उस ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उस टीले से
दू...र, इस उतराई तक
तैरती लम्बी पुकार पर
खड़े हुए घाटी के स्तब्ध कान
टकरायी पर्दों से सूचना
शहर से आये
दो दूत
     जिंदाबाद
     मुर्दाबाद
गरज उठी गिरि-प्रांतर में
टकराहट की अनुगूँज तमात घाटी में
मच गया शोर
टूट गयी लय
लुट गया सपना
      जो घाटी का अपना था
घाटी ढो रही है शोर शोर
जो इसे सौंपा गया है