"चलो छिया-छी हो अन्तर में / माखनलाल चतुर्वेदी" के अवतरणों में अंतर
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
|||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=माखनलाल चतुर्वेदी | |रचनाकार=माखनलाल चतुर्वेदी | ||
− | |संग्रह= | + | |संग्रह=हिम तरंगिनी / माखनलाल चतुर्वेदी |
}} | }} | ||
+ | {{KKCatKavita}} | ||
<poem> | <poem> | ||
चलो छिया-छी हो अन्तर में! | चलो छिया-छी हो अन्तर में! |
01:50, 6 अक्टूबर 2009 का अवतरण
चलो छिया-छी हो अन्तर में!
तुम चन्दा
मैं रात सुहागन
चमक-चमक उट्ठें आँगन में
चलो छिया-छी हो अन्तर में!
बिखर-बिखर उट्ठो, मेरे धन,
भर काले अन्तस पर कन-कन,
श्याम-गौर का अर्थ समझ लें
जगत पुतलियाँ शून्य प्रहर में
चलो छिया-छी हो अन्तर में!
किरनों के भुज, ओ अनगिन कर
मेलो, मेरे काले जी पर
उमग-उमग उट्ठे रहस्य,
गोरी बाँहों का श्याम सुन्दर में
चलो छिया-छी हो अन्तर में!
मत देखो, चमकीली किरनो
जग को, ओ चाँदी के साजन!
कहीं चाँदनी मत मिल जावे
जग-यौवन की लहर-लहर में
चलो छिया-छी हो अन्तर में!
चाहों-सी, आहों-सी, मनु-
हारों-सी, मैं हूँ श्यामल-श्यामल
बिना हाथ आये छुप जाते
हो, क्यों! प्रिय किसके मंदिर में
चलो छिया-छी हो अन्तर में!
कोटि कोटि दृग! मैं जगमग जो-
हूँ काले स्वर, काले क्षण गिन,
ओ उज्ज्वल श्रम कुछ छू दो
पटरानी को तुम अमर उभर में
चलो छिया-छी हो अन्तर में!
चमकीले किरनीले शस्त्रों
काट रहे तम श्यामल तिल-तिल
ऊषा का मरघट साजोगे?
यही लिख सके चार पहर में?
चलो छिया-छी हो अन्तर में!
ये अंगारे, कहते आये
ये जी के टुकडे, ये तारे
`आज मिलोगे' `आज मिलोगे',
पर हम मिलें न दुनिया-भर में
चलो छिया-छी हो अन्तर में!