भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चारों तरफ़ जो आज यहां हो रहा है / सांवर दइया

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:16, 24 जुलाई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: <poem>चारों तरफ़ जो आज यहां हो रहा है। उसे देख हर किसी का दिल रो रहा है! …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चारों तरफ़ जो आज यहां हो रहा है।
उसे देख हर किसी का दिल रो रहा है!

जो भी आगे आया बेनक़ाब करने,
अगले ही पल यहां से गुम हो रहा है!

वे मशगूल हैं अखबारी आंकड़ों में,
बच्चा कब से दूध के लिए रो रहा है!

पहली परवाज़, नीचे गिर रहे परिंदे,
मौसम इस हद मेहरबान हो रहा है!

आज नहीं तो कल मिटेगा दौरे-जुल्म,
जिस किसी ने कहा हो, गजल-गो रहा है!