भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"चाह / कुमुद बंसल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(' {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमुद बंसल }} {{KKCatKavita}} <poem> सुगंध बन रम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
23:33, 17 जनवरी 2021 के समय का अवतरण
सुगंध बन रम जाना है चमन में
पक्षी बन उड़ जाना है गगन में
लहर बन समा जाना है सागर में
जल बन भर जाना है गागर में
हवा बन इठलाना है आज इधर-उधर
तितली बन मंडराना है आज फूल पर
क्योंकि
आज मानस ने देह को छोड़ दिया
इसके हर बंधन को तोड़ दिया
हर कारा को फोड़ दिया
हर श्वास को भीतर जोड़ दिया।
-0-