भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चिड़िया रानी / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:58, 21 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बैठ पेड़ पर चिड़िया रानी।
करती है मस्ती मनमानी।
फर-फर, फर-फर पंख चलाये।
फुर्र-फुर्र करती उड़ जाये।

फिर से आकर बैठी छत पर।
फुदक रही है मटक-मटक कर।
पता नहीं यह कब जायेगी।
किसके घर खाना खायेगी।