भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"चिड़िया / लक्ष्मी खन्ना सुमन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लक्ष्मी खन्ना सुमन |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
20:54, 5 अप्रैल 2020 के समय का अवतरण
मिल-जुलकर बतियातीं चिड़ियाँ
सुख-दुख हाल बतातीं चिड़ियाँ
लड़ती-भिड़ती, उड़-उड़ बचतीं
पर दाना चुग जाती चिड़ियाँ
एक साथ उड़, इक दम मुड़तीं
करतब खूब दिखातीं चिड़ियाँ
नर्म-मुलायम नया घोंसला
मिल-जुल खूब बनतीं चिड़ियाँ
बच्चो को चुन भुनगे दाने
सुन चूँ-चूँ खिलवातीं चिड़ियाँ
जरा पास जो इनके जाऊँ
जाने क्यों उड़ जाती चिड़ियाँ
'सुमन' सरीखे कोमल बच्चे
उड़ना उन्हे सिखाती चिड़ियाँ