भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चींटी का सपना / श्रवण कुमार सेठ

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:20, 4 अगस्त 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्रवण कुमार सेठ |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चींटी बोली चलते चलते
थक जाते हैं पैर,
पंख अगर मेरे भी होते
उड़ कर करती सैर ।

कलकत्ता से उड़ती दिल्ली
दिल्ली से भोपाल
सपने सारे सच कर लेती
घूम घूम संसार।

आ के बैठ गई इक मक्खी
चींटी के सिरहाने
गहरी नींद से जागी चींटी
सपने उड़े सुहाने।