भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"चूल्हा / अशोक कुमार पाण्डेय" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशोक कुमार पाण्डेय }} <poem> (हिन्दी में पीढा, चौकी, क…)
 
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=अशोक कुमार पाण्डेय
 
|रचनाकार=अशोक कुमार पाण्डेय
}}  
+
}}
 +
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
 
(हिन्दी में पीढा, चौकी, कुदाल जैसी अतीत हो चुकी चीजों पर लिखी अतीतग्रस्त
 
(हिन्दी में पीढा, चौकी, कुदाल जैसी अतीत हो चुकी चीजों पर लिखी अतीतग्रस्त
पंक्ति 31: पंक्ति 32:
 
कि उस सोंधे स्वाद से
 
कि उस सोंधे स्वाद से
 
मितलाने लगता है जी…
 
मितलाने लगता है जी…
 
 
</poem>
 
</poem>

15:20, 8 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण

(हिन्दी में पीढा, चौकी, कुदाल जैसी अतीत हो चुकी चीजों पर लिखी अतीतग्रस्त
कविताओं की लम्बी शृंखला है। चूल्हा भी ऐसा ही पवित्र प्रतीक है ... पर मै जब
इसे देखता हूँ तो यह अलग ही दीखता है)

चूल्हे की याद करता हूँ
तो याद आती है
ताखे पर टिमटिमाती ढिबरी
जलते - बुझते गोइंठे की
जुगनू सी नाचती लुत्तियां
और इन सबकी आंच में
दिपदिपाता माँ का संवलाया ेहरा

उन गीतों की उदास धुनें
अब तक गूंजती हैं
स्मृतियों की अनंत गुहा में
लीपते हुए जिन्हें गाया करती थीं बुआ

छत तक जमी कालिख
दीवारों की सीलन
पसीने की गुम्साइन गंध
आँखों के माडे
दादी के ताने
चिढ- गुस्सा- उकताहट - आंसू

इतना कुछ आता हैयाद चूल्हे के साथ
कि उस सोंधे स्वाद से
मितलाने लगता है जी…