भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"चेहरों की धूप आँखों की गहराई ले गया / राहत इन्दौरी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
Sandeep Sethi (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 16: | पंक्ति 16: | ||
बस एक कमीज़ थी जो मेरा भाई ले गया| | बस एक कमीज़ थी जो मेरा भाई ले गया| | ||
− | + | झूठे क़सीदे लिखे गये उस की शान में, | |
− | जो | + | जो मोतीयों से छीन के सच्चाई ले गया| |
यादों की एक भीड़ मेरे साथ छोड़ कर, | यादों की एक भीड़ मेरे साथ छोड़ कर, |
10:23, 15 फ़रवरी 2010 का अवतरण
चेहरों की धूप आँखों की गहराई ले गया|
आईना सारे शहर की बीनाई ले गया|
डुबे हुये जहाज़ पे क्या तब्सरा करें,
ये हादसा तो सोच की गहराई ले गया|
हालाँकि बेज़ुबान था लेकिन अजीब था,
जो शख़्स मुझ से छीन के गोयाई ले गया|
इस वक़्त तो मैं घर से निकलने न पाऊँगा,
बस एक कमीज़ थी जो मेरा भाई ले गया|
झूठे क़सीदे लिखे गये उस की शान में,
जो मोतीयों से छीन के सच्चाई ले गया|
यादों की एक भीड़ मेरे साथ छोड़ कर,
क्या जाने वो कहाँ मेरी तन्हाई ले गया|
अब असद तुम्हारे लिये कुछ नहीं रहा,
गलियों के सारे सन्ग तो सौदाई ले गया|
अब तो ख़ुद अपनी साँसें भी लगती हैं बोझ सी,
उम्रों का देव सारी तवनाई ले गया|