भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

छवि / सत्यपाल सहगल

Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:08, 28 अगस्त 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सत्यपाल सहगल |संग्रह=कई चीज़ें / सत्यपाल सहगल }} <po...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तुम्हारी स्मृति रहेगी सिर्फ एक स्त्री की तरह
अगले आठ या दस हज़ार दिन
एक चेहरा सामने रहेगा
यो जुड़ता जाएगा
दूसरी जगहों से बीनी गई चीज़ों के साथ
एक दिन इस चेहरे की उम्र समाप्त होगी
एक दिन यह सम्पत्ति भी गल जायेगी