भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

छा रही है जो गुलाबी खुशबू / कैलाश झा 'किंकर'

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:41, 17 जुलाई 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कैलाश झा 'किंकर' |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

छा रही है जो गुलाबी खुशबू
लग रही है ये वफ़ा कि ख़ुशबू।

वो जो गुज़री थी यहाँ से रूहें
उससे आती थी बला-सी खुशबू।

वह तो ज़िन्दा है, रहेगा ज़िन्दा
उसमें ईमां की निराली ख़ुशबू।

शाम से रात तलक बागों में
करती मदमस्त हवाई ख़ुशबू।

उनके गेसू से निकलकर हरदम
कहती है दिल की कहानी खुशबू।

होश रहता ही नहीं है "किंकर"
सबको बेहोश बनाती ख़ुशबू।