भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

छूट गया है कोई अपना / हरिवंश प्रभात

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:58, 17 नवम्बर 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिवंश प्रभात |अनुवादक= |संग्रह=छ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

छूट गया है कोई अपना, साथ लगाने वाले,
रुक गया है कोई अपना, उसे मनाने वाले।

मेरी कविता प्रेम करो तो मुझसे प्रेम होगा,
प्यार मुहब्बत की बातें, हम आज वाले।

ठहरा हुआ नहीं हूँ मैं, काश तुम्हें यह मालूम,
मधुमास दिलों का चला न जाये राग गा लें।

जीवन में सार्थकता देना, कवि के लिये
एक प्यास की ख़ातिर हम एक नदी बह ले।

सालगिरह सब माना रहे हैं, अपने
हम भी तो अब सातों जन्म की गाँठ बना लें।

प्रकृति ने तो ख़ूब संवारा, अपने
नैनों के हम चित्रकार तो, चित्र बना लें।