भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जबकि स्कूलों की तालीमों में अंतर होंगे / उर्मिलेश

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:41, 22 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> जबकि...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जबकि स्कूलों की तालीमों में अंतर होंगे
कैसे इस मुल्क के सब लोग बराबर होंगे

आज तालीमघरों में भी दुकानें चलतीं
पैसे वाले ही यहाँ पढ़के कलक्टर होंगे

जब कि गुरुजन ही यहाँ करते रहेंगे ट्यूशन
कैसे पैदा यहाँ अर्जुन से धनुर्धर होंगे

इक सिपाही की जो इज्ज़त है,वो शिक्षक की नहीं
ऐसे माहौल में अपराध सरासर होंगे

वो जो स्कूल की बुनियाद भर रहा है यहाँ
उसके बच्चे ही कल स्कूल से बाहर होंगे

मान लो मुल्क के सब लोग अगर पढ़ जायें
कैसे फिर चोर – लुटेरे यहाँ लीडर होंगे