भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जल जबरन / महेश उपाध्याय

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:46, 7 मार्च 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेश उपाध्याय |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जल जबरन
जहाँ ठहर जाता है
बड़ा कसमसाता है।

कसक धार देती है
काटती किनारे
मार ढूँढ़ती —
बन्दी साँझ में सकारे

ओ पत्थर ! मूर्त्तिमान
गति को मत दे विराम
ठहरा जल ज्वाला है
लपटों में गाता है ।

मिट्टी का यह घिराव
क्या लेगा तापमान ?
बून्द बून्द चिनगारी
चिनगारी प्राणवान

ओ ! पर्वत के सपूत
लहरें देंगी सबूत
जल है चेतन स्वरूप
चेतना जगाता है ।