भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जल तुम / ओम पुरोहित ‘कागद’

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:48, 6 जुलाई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: <poem>नभ से गिर लो तल से निकलो हेत साधलो थल से अंतस ठर लो मरुथल का निर्…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नभ से गिर लो
तल से निकलो
हेत साधलो थल से
अंतस ठर लो मरुथल का
निर्मल हो काया
ताल भरा हो
मन हरा हो
थार फाड़ कर
निकले अंकुर
आलिंगन में कुछ
ऎसा कर दो
जल तुम
मरुधर से
गठबंधन कर लो!