भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ज़िन्दगी इक सफ़र में गुज़री है / जंगवीर सिंंह 'राकेश'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 36: | पंक्ति 36: | ||
इक ख़ुशी मेरे ज़हन से होकर | इक ख़ुशी मेरे ज़हन से होकर | ||
आसुओं के पहर में गुज़री है ! | आसुओं के पहर में गुज़री है ! | ||
− | |||
</poem> | </poem> |
12:43, 12 जून 2019 का अवतरण
पिछला पृष्ठ | पृष्ठ सारणी | अगला पृष्ठ |
ज़िन्दगी इक सफ़र में गुज़री है
उम्र भी उम्र भर में गुज़री है
चाँद की बेवफ़ाई के सदके
चाँदनी दोपहर में गुज़री है
ग़मज़दा तारों का हिज़ाब ओढ़े
रात भी रात भर में गुज़री है
इक कसीदा ग़ज़ल प रुख करूँ तो
हर ख़ुशी चश्म-ए-तर में गुज़री है
हसरत-ए-रब्त दिल में ले करके
शाम वादों के घर में गुज़री है
एक जुगनू सहर दिखाएगा
शब इसी मोतबर में गुज़री है
कुछ नए मौसमों की पहली रात
ओस के इक सिफ़र में गुज़री है
इक ख़ुशी मेरे ज़हन से होकर
आसुओं के पहर में गुज़री है !