भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जिस दिन / शलभ श्रीराम सिंह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शलभ श्रीराम सिंह }} {{KKCatKavita‎}} <poem> जिस दिन अच्छी कवित…)
 
 
पंक्ति 35: पंक्ति 35:
 
रचनाकाल : 20.04.1991
 
रचनाकाल : 20.04.1991
  
'''शलभ श्रीराम सिंह की यह रचना उनकी निजी डायरी से कविता कोश को चित्रकार और हिन्दी के कवि कुँअर रविन्द्र के सहयोग से प्राप्त हुई। शलभ जी मृत्यु से पहले अपनी डायरियाँ और रचनाएँ उन्हें सौंप गए थे।'''
+
'''शलभ श्रीराम सिंह की यह रचना उनकी निजी डायरी से कविता कोश को चित्रकार और हिन्दी के कवि [[कुँअर रवीन्द्र]] के सहयोग से प्राप्त हुई। शलभ जी मृत्यु से पहले अपनी डायरियाँ और रचनाएँ उन्हें सौंप गए थे।'''
 
</poem>
 
</poem>

02:35, 18 दिसम्बर 2009 के समय का अवतरण

जिस दिन अच्छी कविता लिखोगे
अपनों से दूर हो जाओगे

जिस दिन अच्छी कविता लिखोगे
नौकरी से हाथ धो बैठोगे

जिस दिन अच्छी कविता लिखोगे
प्यार करने वाले हवा हो जाएंगे

जिस दिन अच्छी कविता लिखोगे
अकेले रह जाओगे एक दम

जिस दिन अच्छी कविता लिखोगे
छोड़ दिए जाओगे अपने हाल पर

जिस दिन अच्छी कविता लिखोगे
पागल करार कर दिए जाओगे सहसा

जिस दिन अच्छी कविता लिखोगे
मार दिए जाओगे अचानक

जिस दिन अच्छी कविता लिखोगे
ज़िन्दा जला दिए जाओगे चौराहे पर उसी दिन

जिस दिन अच्छी कविता लिखोगे
ईश्वर में तब्दील कर दिए जाओगे चुपचाप


रचनाकाल : 20.04.1991

शलभ श्रीराम सिंह की यह रचना उनकी निजी डायरी से कविता कोश को चित्रकार और हिन्दी के कवि कुँअर रवीन्द्र के सहयोग से प्राप्त हुई। शलभ जी मृत्यु से पहले अपनी डायरियाँ और रचनाएँ उन्हें सौंप गए थे।