भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जेठ की धूप (चोका) / भावना कुँअर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= भावना कुँअर }} {{KKCatKavita}} <poem> जेठ की धूप ब...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार= भावना कुँअर
 
|रचनाकार= भावना कुँअर
 
}}
 
}}
{{KKCatKavita}}
+
[[Category:चोका]]
 
<poem>
 
<poem>
 
जेठ की धूप  
 
जेठ की धूप  

08:30, 11 मई 2012 के समय का अवतरण

जेठ की धूप
बनकर दुश्मन
जलाती तन
बिगाड़े सब रिश्ते।
बाज़ न आती
आग तक लगाती
न घबराती
हैं सब ही पिसते।
पूरे जंगल
धू-धू कर जलते
मूक रहते
हर दर्द सहते।
नन्हें -से पौधे
माँगते जब पानी
बनाकर वो
भाप जैसे उड़ाती।
गर्व करती
खूब ही अकड़ती
न ही थकती
पल भर में फिर
गर्म साँसें भरतीं।
-0-