भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जो सरल हो गये / 'सज्जन' धर्मेन्द्र

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:24, 26 फ़रवरी 2024 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जो सरल हो गये।
वो सफल हो गये।

ज़िंदगी थी जुआ,
हम रमल हो गये।

टालते-टालते,
वो अटल हो गये।

देख कमजोर को,
सब सबल हो गये।

जो घुसे कीच में,
वो कमल हो गये।

अपने दिल से हमीं,
बेदखल हो गये।

देख कर आइना,
वो बगल हो गये।