भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"टूटे हुए पर की बात / ज्ञान प्रकाश विवेक" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ज्ञान प्रकाश विवेक }} कभी दीवार कभी दर की बात करता था व...)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=ज्ञान प्रकाश विवेक
 
|रचनाकार=ज्ञान प्रकाश विवेक
 
}}
 
}}
 
+
{{KKCatGhazal}}
 
कभी दीवार कभी दर की बात करता था  
 
कभी दीवार कभी दर की बात करता था  
  

21:10, 28 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण

कभी दीवार कभी दर की बात करता था

वो अपने उज़ड़े हुए घर की बात करता था


मैं ज़िक्र जब कभी करता था आसमानों का

वो अपने टूटे हुए पर की बात करता था


न थी लकीर कोई उसके हाथ पर यारो

वो फिर भी अपने मुकद्दर की बात करता था


जो एक हिरनी को जंगल में कर गया घायल

हर इक शजर उसी नश्तर की बात करता था


बस एक अश्क था मेरी उदास आंखों में

जो मुझसे सात समंदर की बात करता था