भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ठीक सत्र से पहले / नईम" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नईम |संग्रह=पहला दिन मेरे आषाढ़ का }} {{KKCatNavgeet}} <poem> ठी…)
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=नईम  
 
|रचनाकार=नईम  
|संग्रह=पहला दिन मेरे आषाढ़ का
+
|संग्रह=[[पहला दिन मेरे आषाढ़ का / नईम]]
 
}}
 
}}
 
{{KKCatNavgeet}}
 
{{KKCatNavgeet}}
पंक्ति 37: पंक्ति 37:
 
           ठीक सत्र से पहले मौसम,
 
           ठीक सत्र से पहले मौसम,
 
           अध्यादेश निकाल रहा है।
 
           अध्यादेश निकाल रहा है।
 +
</poem>

22:20, 8 सितम्बर 2010 का अवतरण


ठीक सत्र से पहले मौसम,
अध्यादेश निकाल रहा है।
          क्रूर काल तानाशाह-सा
          पीठें देकर परम्परा को,
          किरणों की धारा-दर-धारा
          फाँस रहा है वसुंधरा को;
कीचड़ भरे कुएँ प्यासों के
शासक सूर्य खँगाल रहा है।
          ये चिंदी चिंदी-से बादल
          खेल रहे हैं आँखमिचौनी,
          छाया मँहगी हुई धूप से,
          तन से चिपटी उमस घिनौनी;
फरियादी धरती का क़ातिल
यह आकाश बहाल रहा है।
          निर्वृक्षी डूँगर पठार के
          भ्रष्ट तांत्रिक-से अचेत हैं।
          अग्नि स्वजन की देकर लौटे
          पुरजन, परिजन रहे खेत हैं;
अंधे बहुमत-सा अषाढ़ ये
मद-आवेश निकाल रहा है।
          ठीक सत्र से पहले मौसम,
         अध्यादेश निकाल रहा है।
सूरज जैसा कामदार, पर
काम न आई किरन-बुहारू,
          महामारियों की चपेट में
          दिल्ली हो या गाँव लुहारू;
कैसे मानूँ अंधकार में
यह नेतृत्व मशाल रहा है!
          ठीक सत्र से पहले मौसम,
          अध्यादेश निकाल रहा है।