भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

डर / कविता वाचक्नवी

Kavita Kosh से
चंद्र मौलेश्वर (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:03, 19 जून 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता वाचक्नवी }} <poem> '''डर''' सुख पकड़ मुट्ठी बाँधी ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

डर

सुख पकड़
मुट्ठी बाँधी जब-जब
सरक जाते
कण-कण
उँगलियों के फ़ासलों के बीच से।
जाने कैसे
क्यों
कब
कहाँ
हथेली में
कुछ आ लगा।
मुट्ठी कसी....झट।
चमक दीखी
उँगलियों की चौड़ी दरारों से।

क्या है?
सैकत?
उजाला?
किरण?
मुट्ठी खोल देखूँ?
नहींऽ ऽ ऽ ऽ ऽ ऽ
कहीं जुगनू हुआ, तो ऽ ऽ?