भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ढोंग रचो या भ्रम पालो / पृथ्वी पाल रैणा

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र ‘द्विज’ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:31, 5 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पृथ्वी पाल रैणा }} {{KKCatKavita}} <poem> ढोंग रच...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ढोंग रचो या भ्रम पालो
सब खुद को झुठलाने जैसा है।
जग के इस दीवानेपन से क्या होगा।
सोचो इसके पार कहाँ जाना है?,
जग के दलदल का तो कोई छोर नहीं।
जो घुटनों तक डूब चुका हो-
इस दलदल में, और धंसेगा।
अहंकार का बोझ तो बढ़ता ही जाता है।
हाथ-पांव की हर कोशिश भारी पड़ती है।
खुद को खो देना ही मात्र उपाय है।
पार नहीं करना-
केवल ऊपर उठना है।
यही सत्य है,
इसे समझना ही पड़ता है।
मानो न मानो जीवन का सार यही है-
अहंकार से भारी कोई दण्ड नहीं-
जो हमने खुद अपने को दे रखा है।