भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तख़्ती / निधि सक्सेना

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:12, 12 अक्टूबर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निधि सक्सेना |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

देखो
तुम्हारे घर को किस करीने से
झाड़ा बुहारा

चौका किया
चौक पूरे
आँगन महकाया
दीवार पर मांडने बनाये
ड्योढी पर अल्पना सजाई
बंदनवार बांधे

सुनो..अबकी बार दरवाज़े पर टांगने के लिए
तख़्ती बनवाओ
तो अपने नाम के साथ
मेरा भी नाम जोड़ना.