भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तारों भरे आसमान के नीचे एक खिलन्दड़ा विचार / कात्यायनी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:55, 16 फ़रवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कात्यायनी |संग्रह=फुटपाथ पर कुर्सी / कात्यायनी }…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जिसने तोड़े आसमान के तारे,
दुःखी हुआ वह।
सुखी-मगन थे बाकी सारे।
सब हसरतें करोगे पूरी,
फिर जीवन में
बचा हुआ कुछ नहीं रहेगा,
समझे प्यारे?

रचनाकाल : जनवरी-अप्रैल, 2003