भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तुझ को ढूँढा कहाँ कहाँ जानाँ / सुमन ढींगरा दुग्गल

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ४ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:20, 23 मार्च 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुमन ढींगरा दुग्गल |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तुझ को ढूँढा कहाँ कहाँ जानाँ
तू तो मुझ में ही था निहाँ जानाँ

तू हमारी नज़र से ओझल है
ज़र्रे ज़र्रे में है अयाँ जानाँ

उन की किस्मत सँवर गयी जिन को
मिल गया तेरा आस्ताँ जानाँ

हम तेरी रहगुज़र समझते हैं
नाम जिस का है कहकशाँ जानाँ

तू ने अपना बना लिया वरना
तू कहाँ और मैं कहाँ जानाँ

मेरी साँसों में तेरी खुशबू है
तू कहीं मुझ में है निहाँ जानाँ

तेरे चेहरे से जो टपकता है
चाँद में नूर वो कहाँ जानाँ

उम्र भर नाज़ मैं करूँ तुझ पर
तू रहे मुझ पे मेहरबाँ जानाँ

काश यूँ ही 'सुमन' के सर पे रहे
तेरी चाहत का सायबाँ जानाँ