भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
© कॉपीराइट     योगदानकर्ता     कविता कोश टीम

तुम / शीन काफ़ निज़ाम

Kavita Kosh से
Shrddha (वार्ता | योगदान)ने किया हुवा 11:00, 10 जनवरी 2010का अवतरण

(अंतर) ← पुराना संस्करण | वर्तमान संशोधन (अंतर) | नया संशोधन → (अंतर)
यहां जाएं: भ्रमण, खोज

तुम
किसी होनी की सूरत
साँस को सरगम बनती
ज़िस्म के हर एक मू से
कौंधती
सिहरन जगाती
झील की लहरों प' जैसे
डोलता ताज़ा कँवल
धुंध की गहरी गुफा में
सीन-ए-नाकूस से
उठता धुआँ
या किसी गहरे कुएँ में
झरते पानी की सदा

तुम
किसी वादी का रस्ता
चोटियों को चूमने को
मुज़्तरिब सा

तुम अज़ल से ता अबद
फैली फ़ज़ा

कुछ नहीं हो कर भी
सब कुछ
मुझ को मेरे होने का
अहसास देती
लम्स को आकर देती
कौन

वैयक्तिक औज़ार
» रचनाकारों की सूची

गद्य कोश

» विभाग

» अन्य भाषाओं से

» महत्त्वपूर्ण संदेश
  • फ़िलहाल नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। कृपया अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ने के लिए अभी आवेदन न करें। आगे की सूचना इसी जगह प्रकाशित की जाएगी।
  • कविता कोश से संबंधित हर जानकारी पाने के लिए पढ़ें: कविता कोश: हिन्दी काव्य में जुड़ता एक नया आयाम

» प्रादेशिक कविता कोश

» अन्य महत्त्वपूर्ण पन्नें

» अन्य पन्नें