भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"तू जिसके लिए बेचैन है यों, वह दर्द को तेरे जान तो ले / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
(इसी सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया) | |||
पंक्ति 10: | पंक्ति 10: | ||
सीने पे न रक्खे हाथ मगर, सीने की तड़प पहचान तो ले | सीने पे न रक्खे हाथ मगर, सीने की तड़प पहचान तो ले | ||
− | + | होँठों पे न आये नाम तेरा, वह मुड़के तुझे देखे भी नहीं | |
तू भी है उसीका दीवाना, इस बात को दिल में जान तो ले | तू भी है उसीका दीवाना, इस बात को दिल में जान तो ले | ||
पंक्ति 17: | पंक्ति 17: | ||
या जीतके उसको अपना बना, या हारके बन जा तू उसका | या जीतके उसको अपना बना, या हारके बन जा तू उसका | ||
− | हर हाल में तेरी जीत ही है, यह प्यार की | + | हर हाल में तेरी जीत ही है, यह प्यार की बाज़ी ठान तो ले |
माना कि, गुलाब! उन आँखों में, रंगों का तेरे कुछ मोल नहीं | माना कि, गुलाब! उन आँखों में, रंगों का तेरे कुछ मोल नहीं | ||
राहों में बिखर जा प्यार की तू, कुछ दिल का कहा भी मान तो ले | राहों में बिखर जा प्यार की तू, कुछ दिल का कहा भी मान तो ले | ||
<poem> | <poem> |
01:59, 23 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
तू जिसके लिए बेचैन है यों, वह दर्द को तेरे जान तो ले
सीने पे न रक्खे हाथ मगर, सीने की तड़प पहचान तो ले
होँठों पे न आये नाम तेरा, वह मुड़के तुझे देखे भी नहीं
तू भी है उसीका दीवाना, इस बात को दिल में जान तो ले
हो फूल न तू काँटा ही सही, कुछ बाग़ में अपनी साख तो रख
वह देखे तुझे, ख़ुश हो न अगर, मुँह फेरके भौंहें तान तो ले
या जीतके उसको अपना बना, या हारके बन जा तू उसका
हर हाल में तेरी जीत ही है, यह प्यार की बाज़ी ठान तो ले
माना कि, गुलाब! उन आँखों में, रंगों का तेरे कुछ मोल नहीं
राहों में बिखर जा प्यार की तू, कुछ दिल का कहा भी मान तो ले