भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"तेरी याद ! / शार्दुला नोगजा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शार्दुला नोगजा }} <poem> उफ़! तेरी याद की मरमरी उँगलि...)
 
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=शार्दुला नोगजा
 
|रचनाकार=शार्दुला नोगजा
 +
|अनुवादक=
 +
|संग्रह=
 
}}
 
}}
 +
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
 
 
उफ़! तेरी याद की मरमरी उँगलियाँ
 
उफ़! तेरी याद की मरमरी उँगलियाँ
 
आ के काँधे पे लम्हें पिरोती रहें
 
आ के काँधे पे लम्हें पिरोती रहें

14:19, 7 सितम्बर 2020 के समय का अवतरण

उफ़! तेरी याद की मरमरी उँगलियाँ
आ के काँधे पे लम्हें पिरोती रहें
जैसे सूने पहाड़ों पे गाये कोई
और नदियाँ चरण आ भिगोती रहें !
 
पगतली से उठे, पीठ की राह ले
एक सिहरन सी है याद अब बन गई
चाँदनी की किरण दौड़ आकाश में
सब सितारों को ले शाल एक बुन गई !
 
ताक पे जा रखा था उठा के उसे
तेरी ग़ज़लों को सीढ़ी बनाके हँसी
गीतों का ले सहारा दबे पाँव वो
उतरी है मुझसे नज़रें चुरा के अभी !
 
बन के छोटी सी बच्ची मचलने लगी
गोद में जा छुपी, हाथ है चूमती
चाहे डाटूँ उसे या दुलारूँ उसे
आगे-पीछे पकड़ पल्लू वो घूमती !
 
एक गमले में जा याद को रख दिया
घर गुलाबों की खुशबू से भर सा गया
जाने कब मैं बनी मीरा, तू श्याम बन
मेरे जीवन में छन्न-छन्न उतरता गया !