भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दिनेश सिंह / परिचय

Kavita Kosh से
डा० जगदीश व्योम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:56, 12 अगस्त 2012 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दिनेश सिंह

जन्म : १४ सितम्बर १९४७
मृत्यु : ०२ जुलाई २०१२
जन्म स्थान : गौरारुपई, लालगंज, रायबरेली, उत्तरप्रदेश, भारत ।
शिक्षा : स्नातक
रचनाकाल : १९७० से अब तक
व्यवसाय : कवि-रूप में प्रतिष्ठित, उत्तर प्रदेश शासन के स्वास्थ्य विभाग से सेवा निवृत्त।

प्रकाशन : अज्ञेय द्वारा संपादित 'नया प्रतीक' में पहली कविता प्रकाशित हुई। 'धर्मयुग', 'साप्ताहिक हिन्दुस्तान' तथा देश की लगभग सभी बड़ी छोटी पत्र-पत्रिकाओं में गीत, नवगीत तथा छन्दमुक्त कविताएं, रिपोर्ताज, ललित निबंध तथा समीक्षाएं निरंतर प्रकाशित होती रहीं। 'नवगीत दशक' तथा 'नवगीत अर्द्धशती' के नवगीतकार तथा अनेक चर्चित व प्रतिष्ठित समवेत कविता संकलनों में गीत तथा कविताएं प्रकाशित।

प्रकाशित कृतियाँ : पूर्वाभास, समर करते हुए, टेढ़े-मेढ़े ढाई आखर, मैं फिर से गाऊँगा ।

अप्रकाशित कृतियाँ : गोपी शतक, नेत्र शतक (सवैया छंद), परित्यक्ता (शकुन्तला-दुष्यंत की पौराणिक कथा को आधुनिक संदर्भ देकर मुक्तछंद की महान काव्य रचना) चार नवगीत-संग्रह तथा छंदमुक्त कविताओं के संग्रह तथा एक गीत और कविता से संदर्भित समीक्षकीय आलेखों का संग्रह आदि।

संपादन : चर्चित व स्थापित कविता पत्रिका 'नये-पुराने' (अनियतकालीन) का संपादन।

सम्मान : राजीव गांधी स्मृति सम्मान, अवधी अकेडमी सम्मान, पंडित गंगासागर शुक्ल सम्मान, बलवीर सिंह 'रंग' पुरस्कार

संपर्क - ग्राम-गौरा रूपई, पोस्ट-लालूमऊ, रायबरेली (उ.प्र.)