भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
दिल भी वो है, धड़कन भी वो / विज्ञान व्रत
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:48, 12 मार्च 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विज्ञान व्रत |संग्रह= }} <Poem> दिल भी वो है, धड़कन भी व...)
दिल भी वो है, धड़कन भी वो
चेहरा भी वो, दरपन भी वो
जीवन तो पहले भी था
अब जीवन का दर्शन भी वो
आज़ादी की परिभाषा भी
जनम-जनम का बंधन भी वो
बिंदी की ख़ामोशी भी है
खन-खन करता कंगन भी वो
प्रश्नों का हल भी लगता है
और जटिल्सी उलझन भी वो