भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दुनिया चालाकी का गुच्छा / वैभव भारतीय

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:41, 23 मार्च 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वैभव भारतीय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दुनिया चालाकी का गुच्छा
किस ओर कहो मैं धरूँ पैर
बाँधूँ सर पर पगड़ी किसकी
किस बियाबान में करूँ सैर?

सबने बोला किस्सा न्यारा
सबकी अपनी सच्चाई है
है साँप घुस चुका मस्तक में
आस्तीन बहुत सकुचायी है।

सब अपनी-अपनी डफली पर
हैं अपना राग अलाप रहे
जो तर्कों से कमज़ोर दिखे
वो राग धनश्री साध रहे।

है जटिल समस्या जीवन की
ये साँस निगलकर जीता है
बाधाएँ रखता है हर पल
अंगार घोंट कर पीता है।

दुनिया नादानी का गुच्छा
किस ओर कहो मैं धरूँ पैर
बाँधूँ सर पर पगड़ी किसकी
किस बियाबान में करूँ सैर?