भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"देखो बसन्त आ गया / शास्त्री नित्यगोपाल कटारे" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छो ()
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार= शास्त्री नित्यगोपाल कटारे  
 
|रचनाकार= शास्त्री नित्यगोपाल कटारे  
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
}}
+
}}{{KKAnthologyBasant}}
 
{{KKCatKavita‎}}
 
{{KKCatKavita‎}}
 
<Poem>   
 
<Poem>   

19:10, 28 मार्च 2011 के समय का अवतरण

  
पीत पीत हुए पात
सिकुड़ी-सिकुड़ी सी रात
ठिठुरन का अन्त आ गया
देखो बसन्त आ गया ।

मादक सुगन्ध से भरी
पन्थ पन्थ आम्र मंजरी
कोयलिया कूक कूक कर
इतराती फिरस बबरी
जाती है जहाँ दृष्टि
मनहारी सकल सृष्टि
लास्य दिग्दिगन्त छा गया
देखो बसन्त आ गया ।

शीशम के तारुण्य का
आलिंगन करती लता
रस का अनुरागी भ्रमर
कलियों का पूछता पता
सिमटी सी खड़ी भला
सकुचायी शकुन्तला
मानो दुष्यन्त आ गया
देखो बसन्त आ गया ।

पर्वत का ऊँचा शिखर
ओढ़े है किंशुकी सुमन
सरसों के फूलों भरा
मादक बासन्ती उपवन
करने कामाग्नि दहन
केशरिया वस्त्र पहन
मानों कोई सन्त आ गया
देखो बसन्त आ गया ।।