भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"देश-प्रेम / मोहन साहिल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मोहन साहिल |संग्रह=एक दिन टूट जाएगा पहाड़ / मोहन ...)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=मोहन साहिल  
 
|रचनाकार=मोहन साहिल  
 
|संग्रह=एक दिन टूट जाएगा पहाड़ / मोहन साहिल
 
|संग्रह=एक दिन टूट जाएगा पहाड़ / मोहन साहिल
}}
+
}}{{KKCatKavita}}
 
+
{{KKAnthologyDeshBkthi}}
 
<Poem>
 
<Poem>
  

01:20, 21 मई 2011 के समय का अवतरण


उनके षड्यंत्रों के बावजूद
नदी अपने उद्गम से निकली
और लहलहाती फसलों को सींचती चली गई

हल और मिट्टी ने छेड़े रखा
देस राग
कवि निरंतर लिखता रहा मीठा गीत

गुलाबी फूलों के सौंदर्य पर
किसान जमकर नाचा
पंछी आकाश में चहका उड़ा
और उड़ता चला गया
सब गर्वित थे अपने देश पर
सिवाय उनके जो
देश प्रेम का ढोंग रचाकर
इन सब की खुशियाँ छीन लेना चाहते थे।