भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

देश के हर धर्म, भाषा, जाति, जन से प्यार है / 'सज्जन' धर्मेन्द्र

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:33, 26 फ़रवरी 2024 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

देश के हर धर्म, भाषा, जाति, जन से प्यार है।
जिस के दिल में भाव ये आया न, वो गद्दार है।
  
है अगर हीरा तुम्हारे पास तो कोशिश करो,
काँच केवल पत्थरों से छाँटना बेकार है।

सीख लो सब तैरना दरिया ने लोगों से कहा,
ना-ख़ुदा अब छोड़ता सब को यहाँ मँझधार है।

हो गए इतने विषैले हों अमर इस चाह में,
कोबरा को मार सकती अब हमारी लार है।

देश की मिट्टी थी खाई मैंने बचपन में कभी,
आज वो बनकर लहू मुझको रही ललकार है।