भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"धन्य सुरेन्द्र / प्रतापनारायण मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रतापनारायण मिश्र |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> धनि-धनि …)
 
छो ("धन्य सुरेन्द्र / प्रतापनारायण मिश्र" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))
(कोई अंतर नहीं)

03:40, 22 फ़रवरी 2010 का अवतरण

धनि-धनि भारत आरत के तुम एक मात्र हितकारी ।
धन्य सुरेन्द्र सकल गौरव के अद्वितीय अधिकारी ।।

कियो महाश्रम मातृभूमि हित निज तन मन धन वारी ।
सहि न सके स्वधर्म निन्दा बस घोर विपति सिर धारी ।।

उन्नति उन्नति बकत रहत निज मुख से बहुत लबारी ।
करि दिखरावन हार आजु एक तुमही परत निहारी ।।

दुख दै कै अपमान तुम्हारो कियो चहत अविचारी ।
यह नहिं जानत शूर अंग कटि शोभ बढ़ावत भारी ।।

धनि तुम धनि तुम कहँ जिन जायो सो पितु सो महतारी ।
परम धन्य तव पद प्रताप से भई भरत भुवि सारी ।।