भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धन्य सुरेन्द्र / प्रतापनारायण मिश्र

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:40, 22 फ़रवरी 2010 का अवतरण ("धन्य सुरेन्द्र / प्रतापनारायण मिश्र" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

धनि-धनि भारत आरत के तुम एक मात्र हितकारी ।
धन्य सुरेन्द्र सकल गौरव के अद्वितीय अधिकारी ।।

कियो महाश्रम मातृभूमि हित निज तन मन धन वारी ।
सहि न सके स्वधर्म निन्दा बस घोर विपति सिर धारी ।।

उन्नति उन्नति बकत रहत निज मुख से बहुत लबारी ।
करि दिखरावन हार आजु एक तुमही परत निहारी ।।

दुख दै कै अपमान तुम्हारो कियो चहत अविचारी ।
यह नहिं जानत शूर अंग कटि शोभ बढ़ावत भारी ।।

धनि तुम धनि तुम कहँ जिन जायो सो पितु सो महतारी ।
परम धन्य तव पद प्रताप से भई भरत भुवि सारी ।।