भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धारा हुई लँगोटी / रामकिशोर दाहिया

Kavita Kosh से
डा० जगदीश व्योम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:19, 17 अप्रैल 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= रामकिशोर दाहिया }} {{KKCatNavgeet}} <poem> कूल प...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कूल पसरते
गये छितिज तक
धारा हुई लँगोटी
दहरा१ निगले
नीर नदी का
डबरे लगते रोटी

खड़ी झाड़ियाँ
तटबंधों पर
आपस में बताएँ
बहता पानी दूर
चलो हम
प्याऊ से पी आएँ

नाप रहे
लमतने२ ने नज़र से
झरबेरी की बोटी

बचे-खुचे
पानी पर काई
थून३ घरों के देती
धरन धरे
घाटों पर बैठे
कंकड़, पत्थर, रेती
धरती-खटिया
पर निगडौरे४
धूप साँझ भर लोटी

जल पटरी पर
हवा दहकती
लौहगामिनी बनके
गाँव नदी के
भक-भक
अड्डे रहते
आग पहन के

धूल छाँव के
लिए चढ़ेगी
ताक डगलिया मोटी

टिप्पणी-
१.दहरा-पानी के भराव का गहरा गड्ढा।
२.लमतने-ललिता नामक फूलदार पेड़।
३.थून-नींव।
४.निगडौरे-बिना विधावन के।


-रामकिशोर दाहिया