भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धुएँ की टहनियां / रामानुज त्रिपाठी

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:51, 28 फ़रवरी 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामानुज त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अभी कल तक
जागते ये भित्तिचित्र
हो गया क्या आज जो सोये मिले।

थके हारे दीप
अब किससे करें
अनुबन्ध कौन,
बहस करके
अंधेरों से
रोशनी भी हुई मौन।
लगे हैं अब
चिर प्रतीक्षित स्वप्न के
टूटने रागों भरे सब सिलसिले।

हवाओं से
हर दिशा
संवाद करने पर तुली,
डरा मलयज
थरथराकर
गंध की खिड़की खुली।
हो गईं हरियर
धुंए की टहनियां
फूल अंगारों के हैं जिन पर खिले।