भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"धुन प्यार की जो समझे न उन्हें, यह दिल की कहानी क्या कहिये! / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 16: | पंक्ति 16: | ||
तितली के परों पर उड़ती हुई शबनम की निशानी क्या कहिये! | तितली के परों पर उड़ती हुई शबनम की निशानी क्या कहिये! | ||
− | आये तो यहाँ, इतना ही बहुत, अब आप | + | आये तो यहाँ, इतना ही बहुत, अब आप ख़ुशी से रुख़सत हों |
इस दिल को तड़पते रहने की आदत है पुरानी, क्या कहिये! | इस दिल को तड़पते रहने की आदत है पुरानी, क्या कहिये! | ||
00:42, 9 जुलाई 2011 का अवतरण
धुन प्यार की जो समझें न उन्हें, यह दिल की कहानी क्या कहिये!
कहना है जो कान में फूलों के, पत्तों की ज़ुबानी क्या कहिये!
ऐसे तो कभी उस महफ़िल में आयी थी हमारी चर्चा भी
हाथों से छिटककर टूट चुके प्याले की कहानी क्या कहिये!
आँधी वो चली है फूल तो क्या, बाग़ों का पता चलता ही नहीं
तितली के परों पर उड़ती हुई शबनम की निशानी क्या कहिये!
आये तो यहाँ, इतना ही बहुत, अब आप ख़ुशी से रुख़सत हों
इस दिल को तड़पते रहने की आदत है पुरानी, क्या कहिये!
ऐसे तो, गुलाब! आया न कभी प्याला तुम तक उन हाथों से
जो बात मगर कह जाती है चितवन बेगानी, क्या कहिये!