भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धूप की नदी / कुमार रवींद्र

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:15, 13 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ले जाओ दूर तक
             अँधेरों में
   छोटी यह धूप की नदी
 
रंग-भरे सपनों के
इस पर
जो उजियाले फेले हैं
ले जाओ इन्हें वहाँ
साँसों के रंग
जहाँ मैले हैं
 
सारी तैयारी है
           चलने की
   किरणों से नाव है लदी
 
चन्दन के जंगल के पार
एक सूना अँधियारा है
वहीँ कहीं
वह उजड़ी घाटी है
जिस पर संध्याओं की धारा है
 
उनको दुलराने के लिए
                सहो जितनी भी
      पीर है बदी