भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ध्यान रहे / विनय मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGeet}} <poem> जो आंँ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार=
+
|रचनाकार=विनय मिश्र
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=

23:43, 6 जुलाई 2019 के समय का अवतरण

जो आंँखों के पानी में है ध्यान रहे
 वो मेरी निगरानी में है ध्यान रहे

 अंधकार में
 डूबी डूबी रातों की
 देखा देखी
 नहीं चलेगी बातों की
 इक मुश्किल
आसानी में है ध्यान रहे

 बाजारों में
 आज गिरावट भारी है
 जीवन मूल्यों का
 मिटना भी जारी है
 हर रिश्ता
 हैरानी में है ध्यान रहे

 आई घर में
 छंद मुक्त हो भौतिकता
 कविताओं की
 नष्ट हो गई मौलिकता
 जो तुलसी की
 बानी में है ध्यान रहे।