भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नकली तारों की पुच्छलें / कविता वाचक्नवी

Kavita Kosh से
चंद्र मौलेश्वर (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:50, 7 जून 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता वाचक्नवी }} <poem> '''नकली तारों की पुच्छलें''' व...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


नकली तारों की पुच्छलें

वह घूमता है
अपनी जेबों में
उपाधियाँ लिए
और कहता है मुझसे
हाँका लगाऊँ मैं।

खरीदारों के बडे़ बाज़ार में
औने-पौने कुछ नहीं बिकता
सिवाय ईमान के।

छपे हुए प्रशस्ति-पत्रों पर
हस्ताक्षर-सा टुच्चा
व्यक्तित्व मेरा
टोकरी से हवा में उड़
चिपक जाए
नकली तारों की पुच्छलें बन
इस तरह
कि धो न पाएँ
आंधियाँ, तूफान, बरखा
उससे पहले
फाड़ देने चाहिएँ
पत्र, न्यौते और
सूची-पत्र
सब।