भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"नकली दवा / शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार=शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान  
+
|रचनाकार=शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान
 +
|संग्रह=आराधना के स्वर / शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान  
 
}}
 
}}
 
{{KKCatNavgeet}}
 
{{KKCatNavgeet}}

13:50, 6 मार्च 2011 का अवतरण

नकली दवा
नकली दवा प्रदूषित पानी
सेहत के अफसाने
ढूढ रहे शैवाल वनों में
हम मोती के दाने
लोभी कुर्सी भ्रष्ट व्यवस्था
राजनीति दलबदलू
टेण्डर ठेका और कमीशन
सिक्के के दो पहलू
बंदरबांट आंकडे फर्जी
बिकते जनपद थाने
सुविधा शुल्क बढी मंहगाई
राम राज्य के सपने
निभा रहे दोमुंही भूमिका
जो कल तक थे अपने
आसमान छूने की बाते
खाली पडे खजाने
अफसरशाही नेतागीरी
एक खाट के दो पाये
खोटे सिक्कों की नगरी में
सोना मुंह लटकाये
लाठी, डन्डे, बम, बन्दूके
लोकतंत्र के माने
ढूंढ रहे शैवाल बनों में
हम मोती के दाने।