भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"नज़र उनसे छिपकर मिलाई गयी है / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 10: | पंक्ति 10: | ||
उठा फूल कैसा अभी बाग़ से यह | उठा फूल कैसा अभी बाग़ से यह | ||
− | हरेक | + | हरेक शाख़ जैसे झुकायी गयी है |
ये बाज़ी कोई और ही खेलता है | ये बाज़ी कोई और ही खेलता है |
00:43, 9 जुलाई 2011 का अवतरण
नज़र उनसे छिपकर मिलाई गयी है
बचाते हुए चोट खाई गयी है!
उठा फूल कैसा अभी बाग़ से यह
हरेक शाख़ जैसे झुकायी गयी है
ये बाज़ी कोई और ही खेलता है
महज़ चाल हमसे चलायी गयी है
कभी इसका मतलब भी तुम पर खुलेगा
अभी तो हरेक बात आयी-गयी है
गुलाब! अब उसी बाग़ में लौटना है
जहां से ये ख़ुशबू चुराई गयी है