"नया साल है और नई यह ग़ज़ल / अहमद अली 'बर्क़ी' आज़मी" के अवतरणों में अंतर
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अहमद अली 'बर्क़ी' आज़मी |संग्रह= }} Category:ग़ज़ल <poem> {{KK...) |
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
||
(एक अन्य सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया) | |||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=अहमद अली 'बर्क़ी' आज़मी | |रचनाकार=अहमद अली 'बर्क़ी' आज़मी | ||
|संग्रह= | |संग्रह= | ||
− | }} | + | }} |
− | + | {{KKAnthologyNewYear}} | |
− | + | ||
− | {{ | + | |
− | + | ||
− | + | ||
− | + | ||
− | }} | + | |
[[Category:ग़ज़ल]] | [[Category:ग़ज़ल]] | ||
<poem> | <poem> | ||
+ | |||
नया साल है और नई यह ग़ज़ल | नया साल है और नई यह ग़ज़ल | ||
सभी का हो उज्जवल यह आज और कल | सभी का हो उज्जवल यह आज और कल |
02:07, 25 मार्च 2011 के समय का अवतरण
नया साल है और नई यह ग़ज़ल
सभी का हो उज्जवल यह आज और कल
ग़ज़ल का है इस दौर मेँ यह मेज़ाज
है हालात पर तबसेरा बर महल
बहुत तल्ख़ है गर्दिशे रोज़गार
न फिर जाए उम्मीद पर मेरी जल
मेरी दोस्ती का जो भरते हैँ दम
छुपाए हैँ ख़ंजर वह ज़ेरे बग़ल
न हो ग़म तो क्या फिर ख़ुशी का मज़ा
मुसीबत से इंसाँ को मिलता है बल
यह मंदी जो है सारे संसार में
घड़ी यह मुसीबत की जाएगी टल
वह आएगा उसका हूँ मैं मुंतज़िर
न जाए खुशी से मेरा दम निकल
है बेकैफ़ हर चीज़ उसके बग़ैर
नहीं चैन मिलता मुझे एक पल
अगर आ गया मुझसे मिलने को वह
तो हो जाएगा मेरा जीवन सफल
न समझें अगर ग़म को ग़म हम सभी
तो हो जाएँगी मुशकिलें सारी हल
सभी को है मेरी यह शुभकामना
नया साल सबके लिए हो सफल
ख़ुदा से है बर्की मेरी यह दुआ
ज़माने से हो दूर जंगो जदल