भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नरक की समस्या / अज्ञेय

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:20, 9 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=सागर-मुद्रा / अज्ञ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
नरक? खैर, और तो जो है सो है,
जैसे जिये, उस से वहाँ कोई खास कष्ट नहीं होगा।
पर एक बात है : जिस से-जिस से यहाँ बचना चाहा
वह-वह भी वहीं होगा!

अक्टूबर, 1969