भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नागयज्ञ / कविता वाचक्नवी

Kavita Kosh से
चंद्र मौलेश्वर (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:26, 6 जून 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता वाचक्नवी }} <poem> '''नागयज्ञ''' जो हमारी धड़कनों...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नागयज्ञ

जो हमारी
धड़कनों की
गति समझने में
रहे असफल
उन्हें क्या ज्ञात है -
स्फोट में ही
प्राण अपने
जागते हैं।

दहकते चोले बसंती
हैं नहीं वैराग्य-भर को,
तक्षकों के प्राण लेने को लपकती
ये भभकती
अग्नि की झर-झर शिखाएँ हैं,
हमारी देह-मन में
दहकती हैं
श्वास पीकर
और भी फुंकारती हैं।

अब कपालों का करेंगे
खूब मोचन
वेदियाँ हुँकारती हैं।