भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नाम-पता / शिवदयाल

Kavita Kosh से
योगेंद्र कृष्णा (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:57, 18 मई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवदयाल |संग्रह= }} <poem> उड़ रही हैं हर तरफ सूचनाओं…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज



उड़ रही हैं हर तरफ

सूचनाओं की चिन्दियाँ

जिसने जितनी कतरनें

जमा कर ली हैं

उतना ताकतवर बन बैठा है।


धरती के दुःखों-क्लेषों पर

सूचनाच्छादित आकाष

बरसा रहा है सूचनाएँ!


लोग मशगूल हैं

दूसरी चीजों, दूसरे लोगों के बारे में

जानकारियाँ जमा करने में,

अपने से बेखबर

वे हो रहे हैं बाखबर!


इस दौर में

जबकि दुनिया एक हो रही है

सब दिशाएँ मिल रही हैं

सब भेद-अभेद मिट रहे हैं

अच्छा रहेगा

कि अपना नाम-पता

तकिए के नीचे रखकर सोया जाए

क्या पता किस क्षण

खुद की याद हो आए

और कोई दूसरा

हमें हमारी राह दिखाए!